नवाबगंज: बाराबंकी में देर रात से बारिश, गर्मी से मिली राहत, तापमान में कई डिग्री की गिरावट, तूफान और तेज बारिश का अनुमान
बाराबंकी में गुरुवार देर रात करीब 10 बजे से शुरू हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।रात में हुई बारिश के कारण तापमान में कई डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।इससे सुबह का मौसम सुहाना हो गया और ठंडी हवाएं चलीं।मौसम विभाग के अनुसार, यह राहत अभी जारी रहेगी।