पिपरई: पिपरई में सोशल मीडिया बना सहारा, 3 साल का मासूम परिजनों से मिला
पिपरई रेलवे फाटक के पास मंगलवार को एक 3 वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में घूमता हुआ मिला। मंगलवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अपने माता-पिता का नाम और पता नहीं बता पा रहा था, जिसके बाद उसे सुरक्षित पिपरई थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की जानकारी साझा की और लोगों से पहचान की अपील की।