खलीलाबाद: महिला थाना प्रभारी ने टूटते परिवारों को जोड़ने की पहल की, 07 परिवारों के बीच कराया सुलह समझौता, परिवार खुशी-खुशी लौटे घर
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे साथ-साथ कार्यक्रम टूटते परिवार को जोड़ने की पहल को लेकर परिवार परामर्श केंद्र खलीलाबाद के महिला थाने पर रविवार की सायं 4:30 बजे महिला थाना प्रभारी पूनम मौर्या की मौजूदगी में सात परिवारों के बीच कराया गया सुलह समझौता। परिवार एक साथ रहने को राजी होकर खुशी-खुशी लौटे घर।