कालपी: पिपरौंधा गांव में पराली में लगी आग के मामले में राजस्व जांच में हुआ खुलासा, खड़ी फसल को नहीं हुआ नुकसान
Kalpi, Jalaun | Apr 8, 2026 कालपी तहसील क्षेत्र के पिपरौंधा गांव में मंगलवार को लगी आग को लेकर शुरू में करीब 40 बीघा गेहूं की फसल जलने की सूचना मिली थी, सूचना पर प्रशासन और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि बुधवार दोपहर 2:30 बजे राजस्व विभाग की जांच में स्पष्ट हुआ कि खेतों में गेहूं की कटाई पहले ही हो चुकी थी और आग केवल पराली में लगी थी।