भाविप द्वारा गीता परिवार के सहयोग से 4 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का हुआ शुभारंभ
अम्बाला 28 जुलाई:- भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा एवं गीता परिवार द्वारा संरक्षक प्रदीप गोयल, सह संरक्षक दीपक राय आनंद एवं विवेक गुप्ता, अध्यक्ष चमन अग्रवाल, सचिव अंकुर गोयल, वित्त सचिव अमित चानना, महिला संयोजिका मंजू अग्रवाल एवं संस्कार गतिविधि संयोजक मनोज गर्ग की अगुवाई में बच्चों में संस्कार की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से अम्बाला शहर के दो विद्यालयों एसए जैन विजय वल्लभ व एन एम एम डी स्कूल में चार दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ ।
प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन उपरांत गीता परिवार से हनुमान भैया द्वारा बच्चों को मंगल स्मरण, देशभक्ति गीत, राजस्थानी गीत सिखाए गए और उनके साथ आए साथियों द्वारा बच्चों को मैदानी खेल, योगासन, प्राणायाम, लाठीचार्ज, आत्मरक्षा इत्यादि सिखाया गया । बच्चों को विभिन्न प्रकार से पिरामिड बनाना भी सिखाया गया।
संस्कार गतिविधि संयोजक मनोज गर्ग और मनीष अग्रवाल ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक बच्चों को सिखाए। आरती के बाद बच्चों को बिस्किट प्रसाद वितरित किया गया । इस अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से मनोज गर्ग, मंजू गर्ग, मनीष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, निधि अग्रवाल, मीनाक्षी एबट, विवेक गुप्ता, रचना गुप्ता, सरोज अग्रवाल, मीना गर्ग, गीतू सिंघल और शिवानी जिंदल मौजूद रहे । यह जानकारी शाखा के प्रैस सचिव श्रीकृष्ण सैनी ने सांझा करते हुए बताया कि परिषद् सेवा, संस्कार, सहयोग के सूत्रों के तहत हर क्षेत्र के कार्यों में सदैव अग्रणी रहती है। आगामी दो माह में द्वि-साप्ताहिक संस्कृति पखवाड़ा, समूहगान प्रतियोगिता, भारत को जानो प्रतियोगिता, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन आदि प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे।
Ambala, Ambala | Jul 29, 2026