भोरे: दीपक ज्वेलरी कांड के बाद लाला छापर बाजार पहुंचे एसडीपीओ व एसडीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
दीपक ज्वेलरी व डब्ल्यू मिश्रा कांड के बाद गुरुवार शाम करीब 8 बजे हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार चंदन तथा जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार लाला छापर बाजार पहुंचे और स्थानीय लोगों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने व्यवसायियों व ग्रामीणों से पूछताछ कर जाना कि क्षेत्र में किसी प्रकार की परेशानी या भय का माहौल तो नहीं है