निघासन: बेला परसुआ, कड़िया,डांगा, महाराज नगर,चांदनी पुरवा समेत दर्जनों गांव बाढ़ के पानी के कारण टापू में हुए तब्दील
लखीमपुर खीरी जिले में बीते दिनों हुई बारिश के कारण शारदा नदी तूफान पर चल रही है। वहीं पहाड़ों पर हो रही लगातार बरसात के कारण सुहेली वह मुहाना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के बेला परसुआ,कड़िया,डांगा, महाराज नगर,चांदनी पुरवा समेत दर्जनों गांव बाढ़ के पानी के कारण टापू में तब्दील हो गए हैं।