निघासन: निघासन एसडीएम ने क्षेत्र के रननगर, बनवीरपुर व गंगानगर समेत बाढ़ प्रभावित गांव का भ्रमण कर लिया जायजा
निघासन तहसील क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण ग्रामीणों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। किसानों के खेतों में लगी फैसले जलमग्न हो गई हैं। आज निघासन एसडीएम राजीव निगम ने तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव रननगर, बनवीरपुर व गंगानगर समेत दर्जनों बाढ़ प्रभावित गांव का भ्रमण कर जायजा लिया है। एसडीएम ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है।