निघासन: नौरंगाबाद में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग महिला की हुई मौत, मृतका के पोते ने 6 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिंगाही थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी बुजुर्ग महिला पच्चो देवी पत्नी बिहारी को गांव के ही तीरथ राम ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीते रविवार को पीट दिया था। पच्चों देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आज इलाज के दौरान घर पर पच्चो देवी की मौत हो गई है।मृतका के पोते राजू ने गांव के 6 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।