बालोद: फेलियर की ओर बढ़ता बालोद: टॉप-10 से बाहर हुआ जिला, हजारों छात्र फेल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
Balod, Balod | Apr 30, 2026 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम ने बालोद जिले की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस बार जिले का एक भी विद्यार्थी टॉप-10 में जगह नहीं बना सका, जिससे पूरे जिले में निराशा का माहौल है। कभी टॉप-10 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाला बालोद अब सूची से पूरी तरह बाहर हो गया है, जो शिक्षा स्तर में गिरावट का संकेत ह