महोबा: भाजपा कार्यालय के पास कार और स्कूटी में हुई जोरदार भिड़ंत, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Mahoba, Mahoba | May 9, 2026 महोबा के भाजपा कार्यालय के पास बीती देर रात तेज रफ्तार कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए तो वहीं कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कुछ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।