बरेली: बरेली में मुठभेड़ में चोर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने बरामद किए लाखों रुपये और हथियार
मुठभेड़ में चोर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने बरामद किए लाखों रुपये और हथियार बरेली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान शातिर चोर गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके पर ही दबोच लिया गया।