बेगु विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने क्षेत्र के लिए विकास की एक बड़ी घोषणा करते हुए कुवालिया से साडास वाया खेड़ली तक 5.5 मीटर चौड़ी नई डामरीकरण सड़क बनाने की घोषणा की है। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।