कलान: जलालाबाद क्षेत्र गंगा एक्सप्रेसवे पर टायर देख रहे हेल्पर को डीसीएम ने रौंदा, हुई मौत
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उड़ीसा से गोविंदगढ़ (पंजाब) जा रहे ट्रक (यूपी 12 बीटी 9695) का टायर चैनेज संख्या 249.400 के पास फट गया था उसे देखने के लिए हेल्पर नीचे चेक कर रहा था तभी डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई