आगामी 14 से 18 दिसंबर तक होने वाले पोलियो राउंड को सफल बनाने के उद्देश्य 4 दिसंबर को हलसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय ट्रांसफर की बैठक आहूत की गई है. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार कुशवाहा ने सोमवार की अपराह्न 7 बजे बताया कि विधानसभा चुनाव की वजह से पिछला पोलियो राउंड स्थगित करना पड़ा था.