दतिया नगर: FIR की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यादव समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, समाज क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी जानकारी
यादव समाज एवं अन्य समाज ने सेवानिवृत्त सैनिक फौजी मोहर सिंह यादव, संदीप रिछारिया, सतीश कमरिया एवं टिंकू अहिरवार के खिलाफ दर्ज एफआईआर को झूठा बताते हुए यादव बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जाँच की मांग की हैं यह जानकारी यादव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश यादव ने दी हैं ।