सोहागपुर: भगवान परशुराम जयंती पर चंद्रा काम्प्लेक्स में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शहडोल नगर के जय स्तंभ चौक पर सोमवार को लगभग 12:00 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, बता दे की भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जिला ब्राह्मण समाज के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है,जहां आयुष अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है, एवं निशुल्क दवाई भी दी गई है।