दतिया: सांसद श्रीमती संध्या राय ने बसई क्षेत्र में किया पौधरोपण
Datia, Datia | Jun 10, 2026 भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या राय बुधवार को दतिया जिले के प्रवास पर रहीं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने बसई क्षेत्र पहुंचकर वृक्षारोपण कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा ग्राम उर्दना में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में भाग लिया।सांसद श्रीमती संध्या राय ने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया.