हुज़ूर: सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में मुनाफे का लालच पड़ा भारी,पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर से 6.30 लाख रुपए की ठगी
Huzur, Bhopal | Jun 22, 2026 राजधानी के सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में मुनाफे का लालच देकर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां पेट्रोल पंप के एक सुपरवाइजर को उसके ही रिश्तेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर 6.30 लाख रुपए का चूना लगा दिया।रकम लेने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।