गया टाउन सीडी ब्लॉक: वरिष्ठ समाजसेवी पुण्यतिथि को बनाया मानवता का महापर्व, 34 युवाओं ने किया रक्तदान
वरिष्ठ समाजसेवी एवं रांची के प्रसिद्ध आयुष चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. देवकुमार मिश्रा की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को 2 बजे गया के सम्राट होटल में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के बैनर तले विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 34 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन.