पन्ना: जिले में प्रशासन की टीम ने पटाखा गोदामों की जांच की शुरू निर्धारित प्रावधानों का पालन करने की दी समझाईश।
Panna, Panna | Feb 6, 2024 कलेक्टर एवं SP के निर्देशन आज पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लायसेंसी पटाखा दुकान और गोदामों की जांच शुरू की गई। इस दौरान पन्ना एवं अजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत एसडीएम अशोक अवस्थी के नेतृत्व में टीम द्वारा जनकपुर के महालक्ष्मी ट्रेडर्स सहित अजयगढ़ के मझगांय और अन्य स्थानों पर अनियमितता व पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री के अवैध भण्डारन की स्थित का जायजा लिया।