भभुआ: महरथा चेक पोस्ट से लावारिस कार में मद्य निषेध पुलिस ने लगभग 16 लीटर शराब किया बरामद
Bhabua, Kaimur | Jan 18, 2026 मद्य निषेध विभाग की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महरथां चेक पोस्ट के समीप से लावारिस स्थिति में पड़ी एक कार से लगभग 16 लीटर शराब बरामद किया है। मद्य निषेध की पुलिस द्वारा कार को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही। खबर की जानकारी रविवार की दोपहर मद्य निषेध विभाग के द्वारा दी गई।