भभुआ: भभुआ अनुमंडल के 10 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस अवर निरीक्षक की परीक्षा शुरू हुई
Bhabua, Kaimur | Jan 18, 2026 भभुआ अनुमंडल के 10 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस अवर निरीक्षक की परीक्षा शुरू हुई है। आज रविवार को 9:30 बजे टाउन हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के लिए भभुआ एसडीएम अमित कुमार भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षार्थियों की जांच की गई है। जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम है।