मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र निवासी पीड़िता ने ससुराल पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया, एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
एलाऊ क्षेत्र के ग्राम मेंउरा निवासी रीना पत्नी अवधेश कुमार ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनको ससुराली जनों के द्वारा आए दिन मारपीट कर घर से बाहर निकालने की धमकी दी जाती है। जिसको लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई है। ससुराली जनों पर कार्रवाई को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की है।