मैनपुरी: मोहल्ला भारतवाल में खेलते समय आवारा कुत्ते ने मासूम बालक को काटकर किया घायल
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भारतवाल निवासी 3 वर्षीय प्रतीक पुत्र अजय घर के बाहर खेल रहा था तभी आवारा कुत्ते ने उसे काट कर घायल कर दिया। परिजनों ने मासूम बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया है।