मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी महिला बाइक सवार की टक्कर से घायल हुई
क्षेत्र के नगला बालू निवासी मीरावती पत्नी सरमन सिंह सोमवार की शाम सड़क किनारे खड़ी हुई थी तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई परिजनों द्वारा महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है।