राजगढ़: राजगढ़ विधायक चौंडापुरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में हुए शामिल
राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे करीब राजगढ़ जिले के चौंडापुरा गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राजगढ़ विधायक ने व्यास पीठ पर पूजा अर्चना करते हुए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया।