बलरामपुर: डीएम ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मंगलवार प्रातः 9:00 बजे जिला मेमोरियल चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले इमरजेंसी कक्ष का भ्रमण किया और वहाँ मौजूद डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ से आपातकालीन सेवा की जानकारी ली ।