बांका: भेड़ामोड़ और ढाका मोड़ के बीच मदनिषेध विभाग ने कार से 366.480 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Banka, Banka | Jun 7, 2026 भेड़ामोड़ और ढाका मोड़ के बीच मदनिषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हुंडई कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन को जब्त कर लिया गया है। रविवार की सुबह 11 बजे उत्पाद अधीक्षक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि छापेमारी अभियान चलाकर या कार्रवाई की गई।