कोटा: रतनपुर गहलोत ढाबा के पास 23 वर्षीय युवक को ट्रेलर ने चपेट में लिया, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी
Kota, Bilaspur | Apr 24, 2025 गुरुवार को रतनपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 में गहलोत ढाबा के पास नेशनल हाईवे में कार्यरत कर्मचारी मेलनाडीह निवासी अनीश ध्रुव उम्र 23 वर्ष को ट्रेलर ने पीछे से अपने चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर रतनपुर पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को मरच्युरी भेज, आगे की कार्यवाही में जुट गई है।