कोरबा: कोरबा में 8 साल के बच्चे ने निगला सिक्का, जिला अस्पताल में उपचार नहीं हुआ, निजी अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत
Korba, Korba | Nov 1, 2025 शनिवार की दोपहर 12 बजे कोरबा जिले में एक 8 साल के मासूम बच्चे के सीने में सिक्का फंसने से उसकी मौत हो गई। शिवम सारथी ने सिक्का कब और कैसे निगला इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी। जब तबीयत बिगड़ी तब वे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एक्सरे रिपोर्ट में सिक्के फंसने की पुष्टि हुई।