सैदपुर: नए शिक्षा सत्र के पहले दिन परिषदीय स्कूलों में बच्चों का विभिन्न तरीकों से स्वागत, कहीं रोली-तिलक तो कहीं केक काटा गया
भीमापार क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में नवीन शिक्षा सत्र के पहले दिन बुधवार को बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यापकों ने सत्र के पहले दिन स्कूल आने वाले बच्चों के माथे पर रोली-तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। कई विद्यालयों में बच्चों के स्वागत के लिए केक काटा गया और उनका मुंह मीठा कराया गया।