गिरिडीह: समाहरणालय में मॉक ड्रिल, अग्निशमन दल ने दिखाया दम, आपदा से निपटने की तैयारी पर ज़ोर
अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में साढ़े 11 बजे से एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की तैयारियों का आकलन करना तथा अधिकारियों एवं कर्मियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था।