खंडवा नगर: खंडवा में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत, 2 घायल, ट्रैक्टर पलटा
खंडवा जिले में देर रात सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हरसूद थाना क्षेत्र के झूम्मरखाली गांव के पास तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन युवक सड़क पर दूर जा गिरे और ट्रैक्टर भी पलट गया। इस हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका हरसूद अस्पताल में इलाज जारी है।