मऊगंज: मऊगंज रीवा में कल 10 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू, 94 केंद्र तैयार, संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Mauganj, Rewa | Feb 9, 2026 मऊगंज पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा ने आज सोमवार की शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कल 10 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मऊगंज और रीवा जिलों में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 9 केंद्र रीवा जिले में और 4 केंद्र मऊगंज जिले में संवेदनशील घोषित किए गए हैं।