मऊगंज: सामूहिक दुष्कर्म के चारों गिरफ्तार आरोपी मऊगंज पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश, पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजे गए
Mauganj, Rewa | Feb 8, 2026 मऊगंज पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के गिरफ्तार चारों आरोपियों को आज रविवार की शाम 4 बजे न्यायालय में पेश कर दिया है जहां से आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। 5 फरवरी को मऊगंज थाना क्षेत्र निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी को बाइक सबार 4 आरोपियों ने स्कूल आते समय अपहरण कर लिया था और फिर किशोरी को जबरदस्ती शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।