लोहरदगा: लोहरदगा SP आवास के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, सड़क पर वाहन न होने से टला बड़ा हादसा
लोहरदगा शहर के एसपी आवास के समीप सोमवार शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। वाहन में सवार रघुटोली निवासी सूर्य टोप्पो और उनके एक मित्र हादसे से बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूर्य टोप्पो शराब के नशे में वाहन चला रहे थे।