लोहरदगा: जिला परिसदन में खाद्य सुरक्षा को लेकर बैठक की गई, झारखंड खाद्य आयोग की अध्यक्ष ने ज़िला स्तर पर समाधान पर ज़ोर दिया
लोहरदगा जिला परिसदन में सोमवार शाम 3:15 बजे झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष-सह-सदस्या शबनम परवीन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य सुरक्षा से संबंधित शिकायतों के त्वरित और जिला स्तर पर समाधान पर जोर दिया गया। शबनम परवीन ने कहा कि लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना ज़रूरी है।