लोहरदगा: झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष शबनम परवीन ने लोहरदगा में पीडीएस दुकानों व मिड-डे मील किचन का निरीक्षण किया
झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष-सह-सदस्या शबनम परवीन ने सोमवार को लोहरदगा जिले के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों, पंचायत भवनों और सेंट्रलाइज्ड किचन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत शाम 4:15 बजे किस्को मोड़ स्थित प्रगति महिला मंडल की जन वितरण प्रणाली दुकान से हुई।