उतरौला: एसएसबी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को टीवी बीमारी के प्रति जागरूक किया गया
24 जनवरी शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे एसएसबी इंटर कॉलेज में जिला क्षय रोग विभाग की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को टीवी की बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। टीवी की बीमारी के लक्षण पहचान व इलाज के बारे में जानकारी दी गई साथ ही सरकार द्वारा टीवी के मरीजों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया गया।