पोरसा: मदर्स डे पर काव्य गोष्ठी का आयोजन, कवियों ने मां के महत्व पर डाला प्रकाश
Porsa, Morena | May 11, 2026 मदर्स डे पर सजी काव्य गोष्ठी, कवियों ने मां के महत्व पर डाला प्रकाश पोरसा। मदर्स डे के अवसर पर अटेर रोड स्थित एमआर गार्डन में नागाजी साहित्य एवं कला परिषद द्वारा भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं साहित्यिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जिसमें आंचलिक कवियों के साथ-साथ ग्वालियर एवं बिहार से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।