गोहद: "एक पेड़, मां के नाम" अभियान के तहत ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर में हुआ वृक्षारोपण
Gohad, Bhind | Jun 13, 2026 ब्रह्मकुमारी आश्रम मालनपुर में "एक पेड़, मां के नाम" अभियान के तहत शनिवार को 11 बजे वृक्षारोपण किया गया।इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।इस अवसर बीके ज्योति बहन ने कहा कि मानव जीवन में ऑक्सीजन का बहुत महत्व है। यदि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे तो शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्राप्त होगी।