हेडलाइन: भावांतर योजना की समीक्षा बैठक में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव – किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सुनिश्चित करें भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में भावांतर योजना में खरीदी सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि अब तक 9.36 लाख किसानों ने योजना में पंजीयन कराया है।