फतुहा: नदी थाना पुलिस ने जेठुली रेलवे लाइन के पास से 60 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 12, 2026 नदी थाना पुलिस ने जेठुली रेलवे लाइन के पास से 60 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज जेठुली गांव निवासी रामजी ठाकुर के पुत्र अनुप कुमार है। पूछताछ में अनुप कुमार ने बताया कि सभी शराब उत्तर प्रदेश से ट्रेन से लाया था और जेठुली गांव के पास वैक्यूम कर शराब उतरा था। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।