पूर्णिया पूर्व: एनीमिया ग्रसित बच्चों की पहचान और NRC में उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Purnea East, Purnia | Jun 13, 2026
जिले में समुदाय स्तर पर कुपोषित एवं एनीमिया ग्रसित बच्चों की समयबद्ध पहचान, उचित रेफरल एवं अस्पताल में प्रभावी प्रबंधन को सुदृढ़ बनाते हुए बच्चों को स्वस्थ्य और सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।