नगर पालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने बताया कि इस सड़क की हालत पिछले काफी समय से खराब थी। जिसके चलते आज इसका शिलान्यास किया गया है। 84 लाख रुपए की लागत से सड़क और नालीयों का निर्माण किया जाएगा। जब यह बनकर तैयार होगी तो निश्चित ही वार्ड नंबर 8 के वासियो को इसका लाभ भी मिलेगा।