बलकवाड़ा थाना पुलिस ने ग्राम दगड़खेड़ी में पंचायत की पानी की टंकी से मोटर पंप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 35 हजार रुपये कीमत का चोरी गया मोटर पंप बरामद कर लिया है। 30 मई को हुई चोरी की घटना के बाद थाना बलकवाड़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।