बदनावर: सड़क हादसे में, अज्ञात व्यक्ति की मौत,पुलिस ने करवाया पीएम,शव की नही हो पाई पहचान।
Badnawar, Dhar | Jul 18, 2024 बीती रात लेबड नयागांव फोरलेन पर ग्राम खेरोद के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ,50 वर्ष के व्यक्ति की मौके पर ही अकाल मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटे आई थी। सूचना मिलने पर टोल प्लाजा की एंबुलेंस से बदनावर अस्पताल लाया गया। जहां गुरुवार को कानवन पुलिस ने पीएम करवाया है।