बहराइच: बेगमपुर चौराहे के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, व्यक्ति की हुई मौत
जिले के बेगमपुर चौराहे के पास सब्जी लेने आया व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। तभी अचानक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।