बहराइच: टेड़वा बसंतपुर में हमलावरों ने महिला प्रधान व दो बेटों को मारपीट कर किया घायल,नाली बंद कर दिए जाने पर हुआ था विवाद
नाली व चुनावी रंजिश के विवाद में हमलावरों ने महिला ग्राम पंचायत प्रधान व उसके दो बेटों के साथ मारपीट की। कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली के टेड़वा बसंतपुर निवासनी 62 वर्षीय ज्ञानवती पत्नी राम लखन सिंह महिला ग्राम पंचायत प्रधान है। गांव के ही कुछ लोग चुनावी रंजिश रखते है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई